मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के मुताबिक आपको मिलेगी दस प्रतिशत छूट, जल्दी करें यह काम…..
मिलेगी दस प्रतिशत छूट
बजट घोषणा वर्ष 2022-23
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा
बीकानेर, @Dainikkhabraan। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2022-23 की अनुपालना में जारी अधिसूचना के तहत उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त श्रेणी के काश्तकारों (सभी श्रेणी के आवंटियों यथा सामान्य आवंटन विशेष आवंटन मोहरबन्द नीलामी द्वारा आवंदन आदि) को कृषि भूमि की कीमत की शेष रही समस्त बकाया किश्तें 1 अप्रैल से 31 दिसम्बर 2022 की अवधि में एकमुश्त जमा कराने पर बकाया रही कीमत पर 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
उपनिवेशन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रवण कुमार हटीला ने बताया कि इस आदेश की पालना में उपनिवेशन क्षेत्र के काश्तकार अपनी समस्त बकाया किश्तें (1 अप्रैल से 31 दिसम्बर 2022की अवधि में) एकमुश्त जमा करवाकर बकाया रही कीमत पर 10 प्रतिशत छूट के हकदार होंगे।

