13 वर्षीय नाबालिग से सोशल मीडिया पर नाबालिग ने की दोस्ती, किडनैप कर किया दुष्कर्म….

जयपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

13 वर्षीय नाबालिग से सोशल मीडिया पर नाबालिग ने की दोस्ती, किडनैप कर किया दुष्कर्म….

13 वर्षीय नाबालिग

किडनैप कर दुष्कर्म

पुलिस कार्रवाई

सोशल मीडिया पर दोस्ती

जयपुर, @Dainikkhabraan। जयपुर के मुहाना इलाके में 13 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया से बने नाबालिग दोस्त ने किडनैप कर बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर सोमवार दोपहर आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।
एसएचओ लाखन सिंह खटाना ने बताया कि मुहाना निवासी एक महिला ने 13 साल की बेटी से रेप का मामला दर्ज कराया है।

रिपोर्ट में बताया कि आनंदा सिटी के पास रहने वाले 15 साल के लड़के से उसकी बेटी की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर फ्रेंड बनकर आरोपी उससे बातचीत करने लगा। 29 मार्च की दोपहर आरोपी घूमने के बहाने स्कूटी पर बेटी को बैठाकर ले गया।

आरोपी ने अपने घर ले जाकर उसकी बेटी से रेप किया। दो-तीन दिन तक सहमी और गुमसुम रहने पर बच्ची से दबाव बनाकर पूछा तो उसने मां को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी किशोर को सोमवार दोपहर पकड़ लिया।