बीकानेर: क्लेक्ट्रेट परिसर में धू-धू कर जली बाइक, देखें फोटो…

बीकानेर

बीकानेर: क्लेक्ट्रेट परिसर में धू-धू कर जली बाइक, देखें फोटो…

बीकानेर क्लेक्ट्रेट परिसर

बाइक जला कर किया प्रदर्शन

बीकानेर, @Dainikkhabraan। सोमवार को बीकानेर में NSUI छात्र संगठन के नेतृत्व में देश-भर में चल रही भारी महँगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया जिसमें NSUI प्रदेश प्रभारी गूरजोत जी संधु व NSUI ज़िला अध्यक्ष सुंदर बैरड़ के नेतृत्व में सेकंडों विद्यार्थी राजकीय डुंगर महाविद्यालय से पैदल मार्च करते हुए क्लेक्टर ज़िला मुख्यालय तक पहुँचे व महँगाई के विरोध में बाइक जला के अपना विरोध दर्ज करवाया।

साथ ही इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी गूरजोत संधु ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरे देश में महंगाई से आम आदमी को कमजोर करने का काम कर रही है

जिला अध्यक्ष सुंदर बैरड़ ने बताया कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा लगातार की जा रही महंगाई से आम छात्र को सबसे ज़्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शिक्षा प्राप्ति के रस्ते में महंगाई सबसे बड़ी दुविधा बन रही है ।

पुर्व छात्र संग अध्यक्ष अशोक बुडीया , एनएसयुआई उपाध्यक्ष अशोक मेघवाल , उपाध्यक्ष राजेश गोदारा, अभिमन्यु जाखड़, गणेश गोरछिया, मनोज मूँड़, मितेश मूँड़, प्रमोद बिशनोई, संजय सेन ,राकेश चंगारा , गिरधारी कुकना , आकाश ओझा , रामचन्द्र भादु , रवीन्द्र बिशनोई , कुलदीप बिशनोई , प्रदीप कुमावत , सुरेन्द्र जाख़ड़ सहित सेंकडो छात्र शामिल रहे ।।