स्कूल में टीचर की डांट से नाराज 12 वीं के छात्र ने दोस्तों के साथ मिलकर टीचर की ही पिटाई कर दी…..

पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य सीकर

स्कूल में टीचर की डांट से नाराज 12 वीं के छात्र ने दोस्तों के साथ मिलकर टीचर की ही पिटाई कर दी…..

सीकर, @Dainikkhabraan। स्कूल में टीचर की डांट से नाराज 12 वीं के स्टूडेंट ने साथियों के साथ मिलकर टीचर की ही पिटाई कर दी। साथियों के साथ टीचर के घर पहुंचा। लाठी , डंडे और सरियों से मारना शुरू कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीकर के कोतवाली थानाधिकारी राधेश्याम ने बताया कि पालावास रोड पर एक निजी स्कूल है। स्कूल के टीचर विजयपाल निठाररवाल ने 12 वीं के स्टूडेंट और उसके साथियों कमलेश, रोहित और निखिल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

हमला कर भागे युवक टीचर ने बताया कि 12 वीं में पढ़ने वाला एक स्टूडेंट क्लास में शोरगुल कर रहा था। टोकने पर भी उसने बात नहीं मानी। डांटने पर बेइज्जी करने लगा। छुट्टी के बाद वह घर आ गए।

शाम को राहुल उनके घर पर आया और माता – पिता के मिलने की बात कहकर बाहर बुलाया। वह बाहर आए तो उसके साथ आए युवकों ने डंडे, लाठियों और सरियों से हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने युवकों से छुड़वाया। इसके बाद युवक भाग गए।