पेड़ के पास मिला 35 वर्षीय युवक की लाश
चुरू/बिसाऊ, @Dainikkhabraan। कस्बे के बिसाऊ तिराहे के पास सोमवार सुबह पुलिस को गश्त के दौरान एक युवक की लाश मिली। उसकी शिनाख्त मूखा का बास निवासी युवक के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले घर से निकला था।
जानकारी के अनुसार मलसीसर पुलिस गश्त कर रही थी । बिसाऊ तिराहे के नजदीक एक युवक का शव पड़ा था। हैड कांस्टेबल अजीत ने इसकी सूचना थानाधिकारी को दी।
मौके पर पहुंचे एसएचओ गोपालसिंह ने मौका मुआयना किया। मृतक के पर्स में मिले आधारकार्ड से उसकी शिनाख्त मूखा का बास के राजकुमार ( 35 ) पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई।
पुलिस को मौके पर एक बैग, मोबाइल व शराब की बोतल पड़ी मिली। पुलिस ने शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इस मामले में मृतक के पिता रामस्वरूप ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र शराब का आदी था। उसने जहरीले पदार्थ से आत्महत्या की है।
परिजनों की माने तो उन्हें किसी पर शक नहीं है। पुलिस ने इसे सुसाइड मान कर चल रही है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है।
सामान भी लाश के पास ही मिला। आसपास कोई ऐसा सुराग भी नहीं मिला जिससे किसी अनहोनी की आशंका लगे।
एसएचओ गोपालसिंह ने बताया कि पूरी बात पोस्टमार्टम व एसएफएल रिपोर्ट मिलने पर ही सामने आएगी। फिलहाल पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुजरात में काम करता था , रविवार को जाने की टिकट बनवा रखी थी
जानकारी के अनुसार राजकुमार गुजरात के गौरवी में काम करता है। उसकी पत्नी खातियों के बास में जीएनएम है। उसके पिता सेवानिवृत्त गिरदावर हैं। तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की 12 साल की है। राजकुमार पांच दिन पहले ही अपनी बीमार दादी से मिलने गांव आया था। रविवार शाम को उसकी टिकट थी। वह दो दिन पहले ही घर से निकल गया था।
शनिवार को वह अपनी बुआ से मिलने बास हरिपुरा भी गया। लेकिन इन दो दिनों में वह कहा रहा व किससे मिला ये तो उसके मोबाइल कॉल डिटेल से पता चल सकती है। उसने सुसाइड मानसिक तनाव से किया या फिर कोई दूसरा कारण हो सकता है। ये सब पुलिस की तफ्तीश के बाद ही पता चलेगी।

