बीकानेर: राजस्थान सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां जारी, बीकानेर के राजकुमार किराडू को मिली जिम्मेदारी, 74 को किया नियुक्त…..
7 बोर्ड -निगम अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के साथ 67 सदस्यों की विभिन्न आयोगों-निगमों में नियुक्ति
जयपुर/बीकानेर, @Dainikkhabraan। राजस्थान सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां का दौर जारी है। राजस्थान में सियासी नियुक्ति। प्रवक्ता अर्चना शर्मा को समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष,सुचित्रा आर्य को स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल डवलपममेंट बोर्ड में उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक दर्शन गुर्जर को पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम में उपाध्यक्ष,अवधेश दीवाकर बैरवा को एससी वित्त आयोग में उपाध्यक्ष।
प्रदेश में कांग्रेस ने राज्यस्तरीय आयोग, बोर्ड, निगमों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष व सदस्यों की घोषणा कर दी है। जिसमे 7 बोर्ड -निगम अध्यक्ष- उपाध्यक्ष बनाये गए है। इसके अतिरिक्त 67 सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
बीकानेर के अशोक धारणिया, सलीम सोढा और राजकुमार किराडू को मौका दिया गया हैं।
67 सदस्यों की इस सूची में बीकानेर के राजकुमार किराडू को विप्र कल्याण बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं बीकानेर के युवा शबीर अहमद को जन अभियोग निकारण समिति मे सदस्य नियुक्त किया है। राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड में बीकानेर के अशोक धारणिया को नियुक्त किया है।
देखें सूची:-




