Amul Milk Price Hike: अमूल दूध खरीदना अब होगा महंगा, कल से 2 रुपये लीटर बढ़ाए दूध के दाम…..

देश नई दिल्ली राजस्थान राज्य व्यापार

Amul Milk Price Hike: अमूल दूध खरीदना अब होगा महंगा, कल से 2 रुपये लीटर बढ़ाए दूध के दाम…..

जयपुर, @Dainikkhabraan। अमूल दूध खरीदना अब 1 मार्च से महंगा हो जाएगा। अमूल ने देशभर में अपने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

बढ़ी हुई कीमतें कल यानी 1 मार्च से लागू होंगी। कंपनी के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद अहमदाबाद और सौराष्ट्र के मार्केट में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 60 रुपए प्रति लीटर, अमूल ताजा दूध 48 रुपए प्रति लीटर और अमूल शक्ति 54 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

गुजरात कॉपरेटिव दूध मार्केटिंग एसोसिएशन ने एक वर्ष पूरा होने से पहले ही दूसरी बार दूध के दामों में इजाफा कर दिया है। इससे पहले जुलाई 2021 में दूध के दाम बढ़ाए थे। अब तकरीबन 7 माह और 27 दिन के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

कंपनी ने कहा कि प्रोडक्शन कॉस्ट की बढ़ती कीमतें की वजह से यह इजाफा किया जा रहा है। बढ़ी हुई कीमतें अमूल दूध के सभी ब्रांडों पर लागू होंगी, जिनमें सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध शामिल हैं।

अमूल ने इस बढ़ोतरी पर कहा कि 2 रुपये का इजाफा केवल 4 प्रतिशत की वृद्धि है, जो औसत खाद्य महंगाई से बहुत कम है।

कंपनी ने कहा कि पिछले 2 वर्ष में अमूल ने अपने फ्रेश दूध की श्रेणी की कीमतों में प्रति वर्ष 4 प्रतिशत का इजाफा किया है। एनर्जी, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट और जानवरों के चारे की लागत में इजाफे के कारण दूध उत्पादन खर्च में इजाफा हुआ है, जिससे संचालन की कुल लागत में बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए अमूल ने किसानों की दूध खरीद की कीमतों में 35 रुपये से 40 रुपये किलो फैट की वृद्धि की है, जो पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है।

कंपनी का कहना है कि अमूल दूध की खरीद पर भुगतान किए गए हर रुपये में से लगभग 80 पैसे किसानों को लौटाए जाते हैं।

दूध का रेट बढ़ने से सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ेगा जो पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। कीमतों में वृद्धि सभी तरह के दूध वैरायटी में की है। जिसमें गोल्ड, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, गाय और भैंस का दूध शामिल है। कीमत बढ़ने के बाद अब बाजार में अमूल का दूध 30 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर मिलेगा। बता दें कि बढ़ाई गई कीमत 1 मार्च से ही प्रदेशभर में लागू हो जाएगी।

कीमत बढ़ने के बाद अब बाजार में अमूल का दूध 30 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर मिलेगा। जबकि अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर होगी। अमूल ताजा की कीमत 24 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर और अमूल शक्ति 27 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर की दर से बेची जाएगा। बता दें कि इससे ब्रांड ने जुलाई में दूध की कीमतों में इजाफा किया था। जुलाई में भी दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब 7 महीने बाद कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की है।