बीकानेर: नाबालिग बालिका को शादी करने के लिए बहलाफुसला कर भगा ले गए, नामजद मुकदमा दर्ज…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य

बीकानेर: नाबालिग बालिका को शादी करने के लिए बहलाफुसला कर भगा ले गए, नामजद मुकदमा दर्ज…..

बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर शहर के उपनगर गंगाशहर थाना क्षेत्र के सियाणी का मोहल्ला क्षेत्र से नाबालिग बालिका को शादी के लिए बहलाफुसला कर भगा ले जाने का नामजद मुकदमा गंगाशहर थाने में दर्ज हुआ है।

नाबालिग बालिका के भाई ने सुजानदेसर निवासी हेमंत, राजकुमार, गणेश, विष्णु, जसोदा, ममता सहित भगवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि इन सभी को भलीभांति पता था कि मेरी बहिन नाबालिग है इसके बाबजूद बहलाफुसला कर भगा ले गए।

गंगाशहर थाने धारा 363, 366, 366A के तहत मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राकेश स्वामी को सौंपी गई है।