बीकानेर: प्रचुन की दुकान में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य

बीकानेर: प्रचुन की दुकान में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान….

बीकानेर, @Dainikkhabraan। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नयाशहर थाना के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि करमीसर रोड स्थित सारण पेट्रोल पंप के सामने परचून की दुकान करने वाले बी सेठिया गली निवासी 21 वर्षीय कुशाल पुत्र रामेश्वरलाल ने दुकान में ही फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।

बताया जा रहा है कि पिछले लंबे समय से कुशाल मानसिक तनाव में रहता था। जो रात को घर नहीं आया तक परिवार वालों ने सुबह आकर दुकान को संभाला तो कुशाल फांसी पर लटका मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पीबीएम भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।