सनसनीखेज मामला: कोचिंग टीचर के घर नाबालिक छात्रा का शव मिला….

कोटा देश पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

सनसनीखेज मामला: कोचिंग टीचर के घर नाबालिक छात्रा का शव मिला….

कोटा, @dainikkhabraan। राजस्थान के कोटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पर एक कोचिंग टीचर के घर नाबालिक छात्रा का शव मिला। घटना कोटा जिले के रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र से हैं।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान होकर उसे ढूंढने लगे। और ढूंढते हुए परिजन ट्यूशन टीचर के घर पहुंचे वहां ताला लगा हुआ था शक होने पर उन्होंने ताला तोड़कर ट्यूशन टीचर के घर के अंदर देखा तो नाबालिक मासूम का शव पड़ा मिला।

नाबालिग छात्रा के हाथ पांव बंधे हुए थे और गला घोटा हुआ था। घटना की सूचना आग की तरह फैल गई और तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची, शहर एसपी केसर सिंह के मुताबिक नाबालिग छात्रा पिछले 3 साल से ट्यूशन टीचर के यहां ट्यूशन ले रही थी। आज भी बड़ी का ट्यूशन पढ़ने आई थी और बालिका जब घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने ट्यूशन टीचर को फोन किया तो उसने कहा टेस्ट की वजह से लेट आएगी। जब छात्रा 1:30 बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजन इंसेंट टीचर के घर पहुंचे जहां उसका शव मिला।

हॉट ट्यूशन टीचर फरार हो गया पुलिस स्टेशन पिक्चर गौरव जैन की तलाश कर रही है। और मामले की जांच कर रही है।