बीकानेर: परिजनों का नहीं चला पता, असहाय संस्था के सदस्यों ने किया अन्तिम संस्कार….
बीकानेर, @Dainikkhabraan। अज्ञात हिंदू पुरुष उम्र लगभग 60 वर्ष जो कि दिनांक 28.01.2022 को राजगढ़ रैन बसेरे के पास से बीमार अवस्था में राजगढ़ अस्पताल पहुंचा फिर राजगढ़ अस्पताल से दिनांक 03.02.2022 को पी. बी. एम. अस्पताल, बीकानेर इलाज हेतु लाया गया।
उक्त पुरुष की दिनांक 13.02.2022 को इलाज के दौरान पी बी एम अस्पताल में निधन हो गया। इसके परिजनों का कोई पता नहीं चल पाया।
इलाज के दौरान असहाय सेवा संस्थान के सेवादरो को इसने अपना परिचय साधु के रूप पुजारी का दिया था।
पी बी एम अस्पताल में आने के दिन इसकी दाढ़ी व सर के बाल बड़े हुवे थे। इसके बढ़े बालों में जीव पड़ गए थे। जिसके कारण इसके बाल हटाने पड़े।
पहले और बाद की दोनो फोटो सलंग्न है ।
दिनांक 16.02.2022 को राजगढ़ थाना जिला चूरू के ASI श्री गोरू राम जी व सदर थानांतर्गत पी बी एम पुलिस चौकी के संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में निर्देशानुसार शव का पोस्टमार्टम करवाकर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।
इलाज के दौरान सुसेवा करने के साथ अंतिम संस्कार करने का पुण्य सेवाकार्य असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के राजकुमार खड़गावत, ताहीर हुसैन, अब्दुल सत्तार, अशोक कुमार कच्छावा, रमजान अली , नारायण व्यास, आदि का रहा।
भरत सैन,इरफान,खाजू मो., मो. जुनैद , रामा भाई, गोविंद भाई, त्रिलोक सिंह आदि सुसेवा में सम्मिलित रहे।
असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर



