सीएम गहलोत लेंगे पुलिस अधीक्षकों की क्‍लास, इन मामलों पर दिखा सकते हैं सख्‍ती….

जयपुर राजस्थान राज्य

सीएम गहलोत लेंगे पुलिस अधीक्षकों की क्‍लास, इन मामलों पर दिखा सकते हैं सख्‍ती….

प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक करने जा रहे हैं। शाम 4 बजे होने से होने वाली इस बैठक में पुलिस अधीक्षकों के साथ ही गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर और गृह विभाग के कई आलाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, सीएम गहलोत वर्चुअल बैठक में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से उनके इलाकों में हो रहे अपराध और अपराधों की रोकथाम के लिए किए जा रहे कामकाज की जिलेवार वन टू वन फीडबैक लेंगे। इसके अलावा भू माफिया, मादक पदार्थ तस्करों पर सख्ती बरतने के साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर भी चर्चा करेंगे।

इस बीच, आपको यह भी बता दें कि धौलपुर जिले के बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की ओर से जान से मारने की धमकी देने के बाद मामला प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर खुद विधायक गिराज मलिंगा ने मंगलवार रात सीएम गहलोत से मुलाकात कर घटनाक्रम से अवगत करवाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

CM Gehlot will take the class of superintendents of police, can show strictness on these matters….

State Chief Minister Ashok Gehlot is going to hold a virtual meeting with the Superintendents of Police of all the districts today. In this meeting to be held at 4 pm, along with the Superintendents of Police, Minister of State for Home Rajendra Yadav, Chief Secretary Niranjan Arya, Director General of Police ML Lather and many top officials of the Home Department will attend this meeting.

According to the information, CM Gehlot will take district-wise one-to-one feedback from the Superintendents of Police of all the districts in the virtual meeting about the work being done for the prevention of crimes and crimes in their areas. Apart from this, apart from taking strictness on land mafia, drug smugglers, they will also discuss about prevention of women crimes.

Meanwhile, let us also tell you that the matter has become a topic of discussion across the state after the infamous dacoit Jagan Gurjar threatened to kill Congress MLA Girraj Singh Malinga from Bari in Dholpur district. Regarding this, MLA Giraj Malinga himself met CM Gehlot on Tuesday night and apprised him of the developments. After this, the Chief Minister had ordered the police officers to take the strictest action.