श्वेता तिवारी का विवादित बयान, अंडर गारमेंट से भगवान को जोड़कर बुरी फंसी एक्ट्रेस….

पुलिस कार्रवाई मनोरंजन

श्वेता तिवारी का विवादित बयान, अंडर गारमेंट से भगवान को जोड़कर बुरी फंसी एक्ट्रेस….

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी इन दिनों अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक इवेंट पर ऐसा बयान दिया है, जिसकी चोतरफा निंदा हो रही हैं। इतना ही नहीं श्वेता तिवारी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी उठ रही हैं। श्वेता तिवारी बुधवार को भोपाल पहुंचीं। यहीं उनकी एक फैशन पर आधारित वेब सीरीज की घोषणा की गई। इस इवेंट में श्वेता तिवारी सहित अन्य स्टारकास्ट भी नजर आई।

इस दौरान उन्होंने अपनी ब्रा को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसकी अब निंदा हो रहा है। इवेटं पर एक चर्चा करते हुए श्वेता तिवारी विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा, ‘मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे’। ब्रा के साइज को भगवान से जोड़ने पर कई लोगों ने अभिनेत्री की आलोचना की है। वहीं इस पूरे मामले में अब मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता तिवारी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।

इस बात की जानकारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक कू अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि वह अंडर गारमेंट से जुड़े श्वेता तिवारी के बयान के खिलाफ एक्शन लेने वाले हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का भोपाल में दिया गया बयान निंदनीय है। भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में तथ्यों और संदर्भ की जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

‘सोशल मीडिया पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा का वीडियो वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता तिवारी के बयान पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि यह बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि श्वेता तिवारी के विवादित बयान के खिलाफ कई हिंदू संगठन उनके खिलाफ खुलकर सामने आ चुके हैं, वह भोपाल में शूटिंग नहीं करने की धमकी भी दे रहे हैं। एक संगठन ने श्वेता तिवारी का पुतला जलाने की धमकी दी है।

आपको बता दें कि श्वेता तिवारी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। इससे पहले वह अपने पारिवारिक विवाद को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। श्वेता तिवारी ने दो शादियां की हैं, लेकिन दोनों पत्नियों के साथ उनका विवाद रहा है। उन्होंने पहली शादी राजा चौधरी से की। इसके बाद श्वेता तिवारी ने दूसरी शादी अभिनव कोहली है।

साभार: Dainik jagran

Controversial statement of Shweta Tiwari, Badly trapped actress by associating God with Under Garment….

TV actress Shweta Tiwari is in discussion these days for her controversial statement. He has given such a statement on an event, which is being widely condemned. Not only this, there is also a demand to take action against Shweta Tiwari. Shweta Tiwari reached Bhopal on Wednesday. Here one of his fashion based web series was announced. Other starcasts including Shweta Tiwari were also seen in this event.

During this, he made such a statement about his bra, which is now being condemned. While discussing the events, Shweta Tiwari gave a controversial statement. He said, ‘God is taking my bra size’. Many people criticized the actress for linking bra size to God. At the same time, in this entire matter, now Madhya Pradesh Home Minister Dr. Narottam Mishra has spoken of taking action against Shweta Tiwari.

Dr. Narottam Mishra himself has given this information through social media. He has shared a video on his official Ku account. Through this video, Dr. Narottam Mishra has told that he is going to take action against Shweta Tiwari’s statement related to undergarment. Along with this video, he wrote in the post, ‘Actress Shweta Tiwari’s statement in Bhopal is condemnable. Bhopal Police Commissioner Makrand Deuskar has been directed to examine the facts and context and submit a report within 24 hours, on the basis of which a decision will be taken.

Dr. Narottam Mishra’s video is going viral on social media. Users on many social media are giving their feedback on the video. While talking to the media, Narottam Mishra expressed anger over Shweta Tiwari’s statement and said that this thing will not be tolerated.

Significantly, many Hindu organizations have come out openly against Shweta Tiwari’s controversial statement, she is also threatening not to shoot in Bhopal. An organization has threatened to burn the effigy of Shweta Tiwari.

Let us tell you that Shweta Tiwari is one of the famous actresses of the small screen. Earlier, she has also been in discussion about her family dispute. Shweta Tiwari has done two marriages, but she has had disputes with both the wives. She first married Raja Chaudhary. After this Shweta Tiwari second marriage is Abhinav Kohli.