बीकानेर: कोई पहचानता हो तो तुरंत करें पीबीएम अस्पताल में सम्पर्क….
बीकानेर। सोमवार दिनांक 13-12-2021 रात्रि 9.30 बजे बीकानेर पी. बी. एम. अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में एक व्यक्ति को पुलिस वाहन द्वारा लाया गया। जो किसी दुर्घटना में घायल होने के बाद दम तोड़ चुका हैं।
ट्रोमा सेंटर में असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने संबंधित अधिकारियों की निगरानी में डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी कक्ष में रखवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जयपुर रोड वैष्णो धाम के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ा था। अनुमान है कि यह व्यक्ति किसी वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। खबरें प्रकाशित होने तक इस व्यक्ति के परिजनों का पता नही चल पाया है।
अनुरोध
असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर ने विशेष अनुरोध किया है कि कृपया इसकी पहचान कर इनके परिजनों तक सूचना प्रसारित करनें का सहयोग करें।

