राजस्थान पहुंची पहाड़ों की सर्दी:जड़ तक जाड़ा, फतेहपुर में 7 साल का रिकॉर्ड टूटा, 4 दिन से रात का पारा 0° के करीब…..

बीकानेर

राजस्थान पहुंची पहाड़ों की सर्दी:जड़ तक जाड़ा, फतेहपुर में 7 साल का रिकॉर्ड टूटा, 4 दिन से रात का पारा 0° के करीब

जयपुर/सीकर/माउंट आबू, @दैनिक खबरां। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते सर्द हवाएं अब राजस्थान पहुंच रही हैं। इससे सर्दी तेज हो गई है। फतेहपुर में बीते 4 दिन से रात का पारा शून्य के करीब है। ऐसा दिसंबर में 7 साल बाद हुआ है कि रातें जमाव बिंदू पर अटकी हों।

रविवार को भी यहां रात का पारा शून्य डिग्री रहा, जबकि इससे पहली रात 1.4 डिग्री रहा था। इसके अलावा रविवार को चूरू में रात का पारा 3.1 डिग्री व सीकर में 5 डिग्री रहा। जयपुर में भी 9.2 डिग्री पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द रात रही। तीन दिन से यहां भी रात का पारा 10 डिग्री से नीचे है।

आगे : मौसम विभाग के अनुसार 14 व 15 दिसंबर को कम तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के कुछ इलाकों में प्रभावी रहेगा। प्रदेश में इसका विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा, पर 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। रात का पारा कुछ बढ़ेगा।

जयपुर में रात लगातार तीसरे दिन 10° से नीचे

फतेहपुर – 0 आबू – 2 चूरू – 3.1 नागौर – 4.7 सीकर – 5.0 पिलानी – 5.3 भीलवाड़ा – 6.7 उदयपुर – 7.0 गंगानगर – 7.2 अलवर – 7.8 बीकानेर – 8.4 जयपुर – 9.2 अजमेर – 8.6 जैसलमेर – 9.8।