बीकानेर, @dainikkhabraan।
आज का राशिफल
दिनांक : 13 दिसम्बर 2021
मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन भी आपको सावधान रहने की सलाह है आज आपकी आशा के एकदम विपरीत दिनचर्या रहेगी। आकस्मिक धन हानि के योग बन रहे है चाहे किसी भी रूप में हो। कार्य क्षेत्र पर आज भी स्थिति नुकसान दायक रहेगी किसी भी वस्तु का संग्रह ना करे। मध्यान का समय धन संबंधित मामलों को लेकर अधिक बेचैन रहेंगे कही से कोई आशा ना दिखने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। आज किसी से मदद की उम्मीद ना रखे नाही कुछ मांगे अन्यथा सामने वाले के प्रति हीं भावना आने से आगे के लिए व्यवहार खराब होंगे। संध्या का समय दिन की तुलना में बेहतर रहेगा मन ना होने पर भी मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक रूप से हल्का पन आएगा। घर मे किसी से बहस ना करे सेहत नरम-गरम रहेगी।
वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपके विचार कई दिनों बाद अन्य लोगो से मेल खाएंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपका व्यक्तित्त्व निखरा रहेगा लेकिन घर मे आपकी दाल नही गलेगी परिजन आपके रहस्यमयी स्वभाव से चिढ़े रहेंगे। नौकरी पेशाओ के लिये दिन व्यवसायी वर्ग की तुलना में अधिक आनंद दायक रहेगा दिन भर आराम के साथ मनोरंजन के अवसर भी सुलभ होंगे लेकिन मन किसी कारण से भयभीत भी रहेगा। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक कारोबारी माथापच्ची में रहेंगे किसी अधूरे कार्य को पूर्ण करने के बाद काम करने का मन नही करेगा। मित्र परिजनों के साथ देव यात्रा मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक होगा। अपने साथ परिजनों की सेहत का ख्याल रखें सर्दी संबंधित संमस्या हो सकती है।
मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको घर के सदस्यों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के अनुभवियों से बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। स्वभाव में आज नरमी रहेगी लेकिन अपना हित साधने के लिये क्रोध भी करेंगे। कार्य व्यवसाय आज भगवान भरोसे ही रहेगा लाभ के नजदीक पहुच कर कोई ना कोई बाधा आने से निराश होना पड़ेगा। दैनिक खर्च चलाने लायक धन भी मुश्किल से ही मिल सकेगा। मध्यान के बाद मित्र रिश्तेदारी से मिलकर मन की भड़ास निकालेंगे लेकिन ध्यान रहे परिजनों की बुराई भलाई से बचे अन्यथा बाद में ग्लानि होगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा आंख अथवा कमर कंधे संबंधित समस्या गहरा भी सकती है। धन को लेकर व्यर्थ की भागदौड़ से बचे हासिल कुछ नही होगा।
कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप दिनभर आलस्य से भरे रहेंगे दिनचर्या धीमी गति से चलेगी। दिन के आरंभ से ही प्रत्येक कार्य में टालमटोल करेंगे लेकिन आराम ज्यादा देर नही कर पाएंगे कई दिन से लटके घरेलू कार्य सर पर आने से मजबूरी में करने पड़ेंगे अन्यथा घर मे कलह का भय रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा ध्यान नही दे सकेंगे फिर भी जरूरत के अनुसार धन की आमद थोड़े ही समय मे हो जाएगी संतोषि मन व्यर्थ के कामो से दूर रखेगा। संध्या का समय मनोरंजन में बीतेगा छोटी धार्मिक एवं पर्यटक यात्रा के योग भी बन रहे है खर्च आज आय की तुलना में दुगना होगा फिर भी अखरेगा नही। घर मे छोटी मोटी बातो पर कुछ समय के लिये अशांति बनेगी सेहत में थोड़ी नरमी रहेगी।
सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन सेहत में सुधार आएगा लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से आस पास के लोगो को परेशानी होगी। घर एवं कार्य क्षेत्र पर लोगो को संदेह की दृष्टि से देखेंगे बाहर के लोग स्वार्थ के कारण कुछ नही कहेगे लेकिन घर मे किसी न किसी से अवश्य कहासुनी होगी। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा आशा ना रखें मध्यान तक मन मारके काम करेंगे लाभ भी उसी अनुसार सीमित ही होगा। घरेलू कार्य एवं परिजनों से किया वादा पूरा करने में आनाकानी करेंगे लेकिन मौज शौक के लिये तैयार रहेंगे घर मे कलह का यह भी एक कारण बन सकता है। संध्या बाद पराक्रम में वृद्धि होगी लेकिन स्वभाव पहले से अधिक रूखा भी बनेगा।
कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन घरेलू उलझनों को छोड़ अन्य विषयों में विजय दिलाने वाला रहेगा घर मे किसी सदस्य के कारण सामाजिक सम्मान में कमी आने की संभावना है बाद में पश्चाताप करने से पहले ही सतर्क रहें। धर्म कर्म आध्यात्म में आज रुचि कम ही रहेगी दैनिक पूजा पाठ भी व्यवहारिकता के लिये करेंगे लेकिन किसी को आवश्यकता पड़ने पर सहायता के लिये मना नहीं करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज कम समय मे आशाजनक लाभ मिल सकता है लेकिन इसके लिए मन को मनोरंजन पर्यटन से हटा काम पर लगाना पड़ेगा। धन की आमद कम समय मे आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। संध्या का समय लोगो की फरमाइशें पूरी करने में बीतेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत जिद्दी रहेगा अपनी बात को मनवाकर ही दम लेंगे घर के सदस्यों के प्रति व्यवहार में कटुता रहेगी लेकिन विरोधियो के प्रति नरमी दिखाएंगे कार्य क्षेत्र अथवा सामाजिक स्तर पर इस वजह से हानि भी हो सकती है। व्यवसायियों को क्षेत्रीय कार्य की तुलना में विदेश अथवा बाहरी कार्यो से लाभ की संभावना अधिक है धन लाभ आज सामान्य रहेगा लेकिन दिखावे के खर्च अधिक रहेंगे। मौज शौक के लिये खर्च करने से पहले सोचेंगे नही महिलाए भी आज पुरुषों की तुलना में बराबर खर्चीली रहेंगी। घर में किसी वस्तु की खरीद के लिये बड़े बुजुर्गों से मतभेद हो सकते है। यात्रा से बचे अन्यथा धन व्यय के साथ सेहत भी खराब होगी।
वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मन थोड़ा उदासीन रहेगा कार्य व्यवसाय के कारण परिजनों को समय नही दे सकेंगे इस कारण मन दुखी भी होगा परन्तु परिजनों को समझाने में असफ़ल रहेंगे। दिन के आरंभ से ही किसी महत्तवपूर्ण कार्य के सिलसिले से व्यस्त हो जाएंगे आकस्मिक यात्रा भी हो सकती है। भाग दौड़ का फल मध्यान बाद मन को तसल्ली होगी धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी भविष्य के लिये लाभ के सौदे पक्के होंगे। आज भी धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जायेगा लेकिन संध्या का समय अत्यंत खर्चीला रहने के कारण बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। सेहत उत्तम रहेगी फिर भी खाने पीने में संयम रखें।
धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण रखें अन्यथा परिणाम गंभीर भी हो सकते है। कुछ दिनों से चल रही नाकामयाबी का क्रोध परिजनों के ऊपर उतारने से घर का वातावरण अशांत होगा इसकी ग्लानि भी होगी लेकिन सब अस्त व्यस्त होने के बाद कोई लाभ नही होगा। परिजन किसी ना किसी बात पर जले भुने रहेंगे बेहतर रहेगा आज मौन धारण करले। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक लाभ होने की संभावना है इसके लिये पूरा समय भी देना पड़ेगा लेकिन व्यवसाय के अतिरिक्त भी काम रहने से ये संभव नही हो सकेगा। विरोधी पीठ पीछे सक्रिय रहेंगे सामने बोलने की हिम्मत नही जुटा पाएंगे। कुछ समय के लिये कमजोरी एवं शारीरिक दर्द की समस्या अनुभव होगी।
मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का अधिकांश समय आलस्य में बीतेगा सेहत ठीक रहने पर भी काम करने से दूर भागेंगे व्यावसायिक क्षेत्र पर भी आज लेदेकर काम पूरा करने की वृत्ति से लाभ में कमी आएगी। धन लाभ की संभावना दिन भर लगी रहेगी लेकिन बार बार टलने से मन निराश होगा। लेखन अथवा कला के क्षेत्र से जुड़े जातको को आकस्मिक लाभ तो होगा लेकिन कटु अनुभवों से गुजरने के बाद ही। परिवार के सदस्यों में केवल स्वार्थ झलकेगा पिता से किसी बात को लेकर ठनेगी भाई बहनों से संबंध सामान्य रहने पर भी ज्यादा महत्त्व नहीं देंगे। मध्यान बाद एकांत स्थान पर भ्रमण का मन करेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे लेकिन सुख बांटने वालो का अभाव खलेगा। अधूरे कार्य आज पूर्ण कर ले कल कलह क्लेश की भेंट चढ़ सकते है।
कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपका ध्यान काम।की बातों को छोड़ या तो मौज मस्ती में रहेगा अन्यथा एकांत में रहना पसंद करेंगे। मन से संतोषि नजर आएंगे लेकिन अंदर ही अंदर किसी विशेष कार्य को लेकर जोड़ तोड़ लगी रहेगी। स्वभाव आज भी परोपकारी ही रहेगा पूर्व में किये शुभ कर्मों के कारण शुभ समाचार भी मिलने की संभावना है मध्यान का समय भविष्य को लिये नई दिशा प्रदान करेगा। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों का अप्रत्याशित सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। इसके बाद का अधिकांश समय घरेलू कार्य सुलझाने में व्यतीत होगा संध्या के समय आनंद प्राप्ति के अवसर भी मिलेंगे खर्च पर नियंत्रण करने का पूरा प्रयास रहेगा फिर भी परिजनों की प्रसन्नता के लिए थोड़ा बहुत खर्च करना ही पड़ेगा। पेट संबंधित व्याधि हो सकती है।
मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका ध्यान अनर्गल बातो में अधिक रहेगा दुसरो को सताने में आंनद आएगा लेकिन किसी की नाराजगी के बाद कि स्थिति से अनजान रहेंगे। स्वभाव में चंचलता रहेगी सभी से नरमी से पेश आएंगे परिजनों का व्यवहार भी आपके प्रति अच्छा रहेगा लेकिन उटपटांग हरकतों से आस पास के लोगो को असहज करेंगे किसी बड़े से डांट भी सुनने मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज जबरदस्ती खाना पूर्ति के लिये ही कार्य करेंगे बाहर घूमना मनोरंजन की ओर ध्यान रहने से लाभ को ज्यादा महत्त्व नही देंगे। आज मध्यान के आस पास धन की आमद होने से अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक प्रसन्नता होगी। महिलाए भी कामना पूर्ति के लिये सुबह से नाराज रहेंगी मध्यान बाद पूर्ण होने पर प्रसन्न हो जाएंगी। सेहत में संध्या बाद बदलाव आने की संभावना है सतर्क रहें।
.
Today’s Horoscope ️
Date: 13 December 2021
Aries???? (Chu, Che, Cho, La, Lee, Lu, Le, Lo, A)
Even today you are advised to be careful, today your routine will be completely opposite to your expectation. There are chances of sudden monetary loss, be it in any form. Even today, the situation in the work area will be harmful, do not collect any item. Midday time, you will be more restless about money related matters, due to lack of any hope from anywhere, negative feelings will come in your mind. Do not expect help from anyone today, do not ask for anything, otherwise, due to feeling towards the person in front, the behavior will be bad for the future. The time of evening will be better than the day, even if there is no mind, getting opportunities for entertainment will bring lightness mentally. Do not argue with anyone in the house, health will be soft and hot.
Taurus (ee, oo, a, o, wa, wee, woo, we, that)
Your thoughts on this day will match those of other people after many days. Your personality will flourish in the social sphere, but your family will not be able to eat your pulse at home, your family members will be irritated by your mysterious nature. For job professionals, the day will be more enjoyable than the business class, along with the rest of the day, opportunities for entertainment will also be available, but the mind will also be afraid for some reason. The business class will remain in business till the middle of the day and will not feel like working after completing any unfinished work. There will be a chance to enjoy Dev Yatra with friends and family, the expenses will also be more than necessary today. Take care of the health of your family members along with you, there can be a problem related to cold.
Mithun???? (ka, ki, ku, d, , ch, ke, ko, ha)
On this day, you will get to learn a lot from the members of the household as well as from the experience of the public sector. Today there will be softness in nature, but to serve your own interests, you will also get angry. Work business today will be dependent on God, after reaching near to profit, you will have to be disappointed due to some obstacle. Even money to run daily expenses will hardly be available. After the middle of the day, friends will meet kinship and take out the anger, but keep in mind that the evil of the family should be avoided, otherwise there will be guilt later. There will be some ups and downs in health, the problem related to eyes or waist, shoulder can also deepen. Nothing will be achieved by running away from unnecessary running around money.
Cancer
Today you will be full of laziness throughout the day, the routine will run at a slow pace. From the beginning of the day, we will procrastinate in every work, but will not be able to take rest for long, due to the domestic work hanging on the head for many days, we will have to do it under compulsion, otherwise there will be fear of discord in the house. Today, you will not be able to pay much attention to the work area, yet according to the need, the inflow of money will happen in a short time, contentment will keep the mind away from useless work. Evening time will be spent in entertainment, the sums of small religious and tourist travel are also being made, today the expenditure will be twice as compared to the income, yet it will not be shaken. There will be unrest in the house for some time over small matters, there will be some softness in health.
Singh (Ma, Mi, Moo, May, Mo, Ta, Tee, To, Tay)
Health will improve on this day, but due to irritability in nature, people around will suffer. People at home and work area will be looked at with suspicion, outsiders will not say anything because of selfishness, but there will definitely be an argument with someone in the house. Do not expect much from work business today, you will work with your heart till the middle of the day, profit will also be limited accordingly. Will be reluctant to fulfill the domestic work and promises made to family members, but will be ready for fun hobbies, this can also become a reason for discord in the house. There will be an increase in might after the evening, but the nature will also become more dry than before.
Virgo (Tow, Pa, Pi, Poo, Sha, N, T, Pe, Po)
Today will be a day to be victorious in matters other than domestic problems, there is a possibility of a decrease in social respect due to a member in the house, be cautious before repenting later. Today there will be less interest in Dharma, Karma, spirituality, daily worship lessons will also be done for practicality, but will not refuse anyone to help when needed. Today, promising benefits can be obtained on the work field in a short time, but for this, the mind will have to be diverted from entertainment tourism to work. The inflow of money will be as per the requirement in a short time. Evening time will be spent in fulfilling the wishes of the people.
Tula⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
On this day, your nature will be very stubborn. Businessmen are more likely to profit from foreign or external work than from field work, money gains will be normal today but the expenses of show will be more. Before spending for fun hobbies, you will not think that women will also be equally expensive than men today. There may be differences of opinion with the elders regarding the purchase of any item in the house. Avoid traveling, otherwise, along with the expenditure of money, health will also deteriorate.
Scorpio (to, na, nee, nu, ne, no, ya, yee, yu)
Today your mind will be a little indifferent, due to work business, you will not be able to give time to the family members, due to this the mind will also be sad but will fail to convince the family members. From the beginning of the day, you will be busy in connection with some important work, there may also be a sudden trip. The fruit of the run will be satisfied to the mind after midday, the inflow of money will not be fixed today, yet the deals of profit will be sure for the future. Even today, money gains will be made according to the need, but due to the very expensive evening time, you will hardly be able to save. Health will be good, yet keep restraint in eating and drinking.
Dhanu (Ye, Yo, Bha, Bhi, Bhu, Dha, Fa, Dha, Bhe)
Today is also going to be an unfavorable day, control your angry nature, otherwise the consequences can be serious. Taking out the anger of the failure going on for a few days on the family members will disturb the atmosphere of the house, it will also be guilty, but there will be no benefit after everything is disturbed. Relatives will remain burnt on some issue or the other, it will be better to keep silence today. There is a possibility of sudden profit on the work field, for this full time will also have to be given, but this will not be possible due to work being done in addition to business. Opponents will be active behind their backs, they will not be able to muster the courage to speak in front. The problem of weakness and physical pain will be experienced for some time.
Capricorn (Bho, Ja, Ji, Khi, Khu, Kha, Kho, Ga, Ge)
Today, most of the day will be spent in sluggishness, even if health is good, will run away from work, even on the business field today, the attitude of completing the work will reduce the profit. Chances of profit will be there for the whole day, but the mind will be disappointed due to postponement again and again. People associated with the field of writing or art will have sudden gains, but only after going through bitter experiences. Only selfishness will be reflected in the members of the family, even if the relationship with the siblings is normal, they will not give much importance to the father for any matter. After midday you will like to visit a secluded place. There will be happy news from the public sector, but there will be a lack of those who share happiness. By completing the unfinished work today, you can get into discord tomorrow.
Aquarius (Gu, Gay, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)
On this day, except for work, you will either be in fun, otherwise you will like to live in solitude. Satisfaction will be seen from the mind, but inside there will be manipulation for any particular work. The nature will remain benevolent even today, due to the good deeds done in the past, there is a possibility of getting good news. The time of the middle will give a new direction for the future. You will be excited to get unexpected support from senior people of the society. After this, most of the time will be spent in solving the domestic work, there will be opportunities to get pleasure in the evening. There may be stomach related ailment.
Pisces (Di, Du, Th, Jha, J, De, Do, Cha, Chi)
Today, your attention will be more in unnecessary things, you will enjoy torturing others, but after someone’s displeasure, you will remain unaware of the situation. There will be playfulness in nature, everyone will be treated softly, the behavior of family members will also be good towards you, but due to ludicrous antics, you will make the people around you uncomfortable. On the work area, today we will work forcibly only for food supply, walking outside will not give much importance to profit by being focused on entertainment. Today, there will be more happiness than other days due to the inflow of money around the middle. Women will also be angry since morning for fulfillment of wishes, they will be happy after completion of midday. There is a possibility of a change in health after the evening, be alert.

