बीकानेर संभाग: 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को स्कूल के आगे से अज्ञात कार सवार व्यक्ति उठा ले गया….

राजस्थान राज्य हनुमानगढ

बीकानेर संभाग: 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को स्कूल के आगे से अज्ञात कार सवार व्यक्ति उठा ले गया….

हनुमानगढ़, @dainikkhabraan। टाउन में ओवरब्रिज के पास स्थित सरकारी कन्या स्कूल के पास से एक 13 वर्षीया किशोरी को कार सवार अज्ञात महिला व पुरूष बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए।

प्रारंभिक जांच में श्रीगंगानगर के साधुवाली बेरियर की सीसीटीवी फुटेज में संबंधित कार और नाबालिगा के साथ आरोपी नजर आया है जिसके आधार पर पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रहीं हैं। डबलीकलां टिब्बी की एक परिवादी महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री टाउन में फतेहगढ़ मोड़ के पास अपनी मौसी के घर आई हुई थी।

7 दिसंबर को वह मौसी की बेटी के साथ उसके स्कूल जाने का कहकर निकल गई। परिवादिया ने बताया कि उसकी भांजी स्कूल चली गई जबकि उसकी पुत्री वापस घर जाने का कहकर वहां खड़ी हो गई जिसे कार सवार अज्ञात महिला व पुरूष कार में बैठाकर ले गए। इसके बाद उसकी बेटी ने फोन कर बताया कि कार सवार एक पुरूष व एक महिला के साथ छोटा बच्चा है जो कि उसको अपने साथ श्रीगंगानगर ले जा रहे हैं।

परिजनों ने दोबारा उस मोबाइल नंबर पर कॉल की तो पता चला कि वह किसी ट्रक ड्राईवर का नंबर है जिसने बताया कि उसका फोन किसी कार वाले ने कॉल करने के लिए मांगा था। इसके बाद उसके पड़ौसी महेंद्र कुमार ने साधुवाली बेरियर पर उसी ट्रक चालक से मिलकर बच्ची की फोटो दिखाई तो पता चला कि वह बच्ची कार में बैठी थी। वहां पेट्रोल पंप के कैमरे की सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कार वहां एक घंटा तक खड़ी रही थी। हैड कांस्टेबल मनीष कुमार ने बताया कि नाबालिगा की तलाश की जा रही है।