महिला शिक्षक को व्हाट्सएप पर भेजे अश्लील वीडियो, मामला दर्ज
हनुमानगढ़, @dainikkhabraan। जंक्शन में एक महिला शिक्षक को वाट्सएप पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया है।
पीड़ित शिक्षिका के पति ने जंक्शन थाना में परिवाद दिया कि उसकी पत्नी को अज्ञात व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर 781434…. से अश्लील वीडियो व मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला शिक्षक ने ऑनलाइन पढ़ाई के कारण बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। आशंका है कि इसमें से किसी अज्ञात ने महिला का नंबर लेकर बुरी नीयत से अश्लील वीडियो भेज रहा है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि संबंधित मोबाइल नंबर धारक की डिटेल जुटाई जा रही है जिसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच सीआई हनुमानाराम बिश्नोई कर रहे हैं।

