बीकानेर में कोरोना: PBM अस्पताल में फिर शुरू हुआ कोरोना ICU, गंभीर रोगी के पहुंचने पर डॉक्टर्स ने फिर से खंगाले वेंटीलेटर, इमरजेंसी से भेज दिया था वापस….

चिकित्सा बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन राजस्थान राज्य

बीकानेर में कोरोना: PBM अस्पताल में फिर शुरू हुआ कोरोना ICU, गंभीर रोगी के पहुंचने पर डॉक्टर्स ने फिर से खंगाले वेंटीलेटर, इमरजेंसी से भेज दिया था वापस

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर में कोरोना एक बार फिर खतरनाक स्थिति में पहुंच सकता है। पिछले करीब दो महीने से बंद पड़ा PBM अस्पताल का कोविड ICU फिर से शुरू करना पड़ गया है। ऑक्सीजन सेचुरेशन बिगड़ने पर एक गंभीर रोगी को आईसीयू में वेंटीलेटर पर भर्ती किया गया है। उधर, चिकित्सा विभाग ने एक बार फिर से आंकड़े छिपाने का काम शुरू कर दिया है।

पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक प्राइवेट हार्ट केयर हॉस्पिटल में भर्ती रोगी की कोरोना जांच कराने पर वो पॉजिटिव मिला। इस पर उसे शनिवार शाम पीबीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। जहां से उन्हें ये कहते हुए वापस रवाना कर दिया गया कि अभी ICU शुरू नहीं हुआ। इस पर रोगी को वापस उसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। बिना वेंटीलेटर के ऑक्सीजन सेचुरेशन सत्तर से भी कम होने पर प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों ने भी हाथ खड़े कर दिए।

इस पर काफी जद्दोजहद करके पीबीएम अस्पताल प्रशासन को भर्ती करने के लिए कहा गया। अस्पताल प्रशासन ने रविवार दोपहर बाद इस रोगी के एमसीएच विंग पहुंचने पर ICU को खोला। यहां सभी वेंटीलेटर पहले चैक किए गए कि कोई खराब तो नहीं है। जो वेंटीलेटर सही था, उसी पर भर्ती किया गया। इसके बाद से कोरोना रोगी की स्थिति नियंत्रण में है।

छिपा रहे हैं आंकड़े

प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे इस रोगी की RTPCR जांच की गई थी। जो पॉजिटिव पाई गई। 26 को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। एसएमएस से उसे सूचना दी गई लेकिन सरकारी रिकार्ड में इसे शामिल नहीं किया गया। ये भी नहीं बताया गया कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

सावधानी की जरूरत

बीकानेर में काेराेना की तीसरी लहर दस्तक दे रही है। ऐसे में सावधानी की जरूरत है। आम बाजार और विवाह समारोह में बिना मास्क के घूम रहे लोग एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। जिन लोगों को पहले कोरोना हो चुका है और दोनों टीके लग चुके हैं, उन्हें भी वापस कोरोना हो रहा है।