REET-2021 के अब रिजल्ट में गड़बड़ी: लेवल-2 का संशोधित परिणाम जारी होगा; 7 लाख से अधिक कैंडिडेट होंगे प्रभावित
7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परिणाम पर असर पड़ेगा।
REET-2021 पेपर लीक और नकल को लेकर पहले से विवाद में है। अब RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) ने इसके लेवल-2 का संशोधित रिजल्ट जारी करने का फैसला किया है। आंसर-की पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड ने रविवार को संशोधित आंसर-की जारी की है। माना जा रहा है कि बोर्ड की इस कवायद का प्रदेश के 7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परिणाम पर असर पड़ेगा। आयोग अगले सप्ताह संशोधित परिणाम जारी कर सकता है। अब 6 प्रश्नों पर बोनस अंक, जबकि 7 प्रश्नों के दो-दो उत्तर सही माने जाएंगे।
अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। बोर्ड ने संशोधित तालिका जारी की है। अब इसके अनुसार परिणाम जारी करेंगे। लेवल-2 की फाइनल आंसर-की में विभिन्न विषयों के कुल 13 प्रश्नों पर आपत्ति मिली है। इनमें से 6 प्रश्नों पर अभ्यर्थियों को बोनस अंक तथा 7 प्रश्नों के आयोग ने दो उत्तर को सही माना है। पूर्व में जारी आंसर-की में मात्र एक विषय में बोनस व एक-एक प्रश्न के दो उत्तर सही माने गए थे।
लेवल-1 में परीक्षा दे चुके बीएड अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट लेवल-1 के लिए अपात्र घोषित कर चुका है। अब लेवल-2 में भी विवाद हो गया।
इनमें बोनस व दो-दो सही जवाब माने
- लैंग्वेज सेकेंड सेक्शन थर्ड अंग्रेजी में 68, 89, 87 व 80 तथा 79, 63, 77, 86 में बोनस। प्रश्न 74, 81, 72, 65 में ‘B’ एंड ‘C’ को 75, 82, 73, 66 में ‘C’ एंड ‘D’ व प्रश्न 85, 71, 62, 69 में ‘B’ एंड ‘C’ सही माने।
- सेक्शन 4 B के सोशल स्टडीज में 134, 144, 109, 104 तथा 137, 92, 132, 147 में ‘A’ एंड ‘B’ दोनों उत्तर को सही माना है।
- लैंग्वेज वन सेक्शन सेकेंड हिंदी में प्रश्न संख्या 33, 58, 43, 48 में ‘बी’ व ‘सी’ उत्तर सही। प्रश्न 54, 49, 34, 39 में बोनस मिलेगा।
- अंग्रेजी में 31, 56, 41, 51, तथा 35, 60, 45, 55 में दो प्रश्नों में बोनस तथा प्रश्न 47, 32, 52 व 37 में ‘A’ और ‘D’ दो उत्तर सही।
- संस्कृत में 57, 39, 45, 33 में बोनस।
- पंजाबी में 39, 59, 49 व 44 में बोनस।
इन्हें राहत : लेवल-1, लेवल-2 के 600 अभ्यर्थियों का रिजल्ट संशोधित नहीं होगा
आयोग ने स्पष्ट किया है कि 26 सितंबर, 2021 को लेवल-1 व 16 अक्टूबर, 2021 को अलवर में आयोजित लेवल-2 की उत्तर तालिका में कोई संशोधन नहीं हुआ। इन दोनों के परिणाम यथावत रहेंगे।
बोर्ड अध्यक्ष के दावों की पोल खुली
राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. डी. पी. जारोली ने जब रिजल्ट जारी किया था। तब पेपर लीक नहीं होने, नकल पर अंकुश लगाने, प्रश्नों पर कम से कम आपत्तियां आने व परिणाम जारी करने में पूरी सावधानी बरतने जैसे कई दावे किए थे। इन सब दावों की अब पोल खुल गई।












