बीकानेर: पुलिस ने अचानक होटल के पास की कार्यवाही, युवक गिरफ्तार….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: पुलिस ने अचानक होटल के पास की कार्यवाही, युवक गिरफ्तार

नोखा/बीकानेर। नोखा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कृष्णा होटल के पास पारवा में शनिवार दोपहर ढ़ाई बजे अवैध शराब बेचते हुए पाया। पुलिस ने होटल के पास 66 पव्वे देशी, 84 पव्वे अंग्रेजी व 24 बोतल बीयर के साथ 30 वर्षीय आससिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।