अब इस स्कूल में प्रिंसिपल की नीयत बिगड़ी, 11 साल की बच्ची के साथ की छेड़छाड़….

जयपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

अब इस स्कूल में प्रिंसिपल की नीयत बिगड़ी… 11 साल की बच्ची के साथ की छेड़छाड़

जयपुर, @dainikkhabraan। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने का एक और मामला सामने आया है। जहां पर 11 वर्षीय एक छात्रा ने स्कूल के प्रिसिंपल पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट में बताया गया कि हरमाड़ा थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रिसिंपल पर आरोप लगाए है।

रिपोर्ट में बताया कि प्रिंसिपल ने छात्रा को अपने पास बुलाया और कहा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा है जिसकी सफाई करनी है।

इस दौरान छात्रा कमरे में सफाई करने के लिए चली गई। पीछे से प्रिंसिपल भी कमरे में चला गया और उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा।

बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसे कहा गया कि शांत रहो, तुम्हें बहुत सारे गिफ्ट दिलाऊंगा।
विरोध करने पर प्रिंसिपल ने छात्रा को बुरा भला कहा। गलत हरकतों से छात्रा डर गई और घर जाकर अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद डरी सहमी छात्रा के परिजन छात्रा के साथ वापस स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक के बारे में जानकारी चाही लेकिन अन्य शिक्षकों ने प्रिंसिपल से मिलने के लिए सोमवार को आने के लिए कहा। इसके बार छात्रा के परिजनों ने हरमाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

गांव और परिवार के लोग शुक्रवार को स्कूल के बाहर जमा हुए और नारेबाजी की।