स्कूल बस छूटने से आहत हुआ 9वीं का छात्र, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
बैतूल, @dainikkhabraan। अपनी स्कूल बस छूटने से निराश एक कक्षा 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी थाना क्षेत्र के आमडोह गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार 14 साल का राहुल सरदार कक्षा 9वीं का छात्र था।
सोमवार को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकलकर सड़क पर पहुंचा, लेकिन उसकी बस छूट गई। वह रोते हुए घर आया और उसने घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि राहुल की पढ़ाई के प्रति लगन अत्यधिक थी।
वह रोजाना स्कूल जाता था। वह कभी स्कूल में अनुपस्थित नहीं रहता था। बस छूटने के कारण स्कूल न जा पाने से वह बहुत दुखी था और इसी कारण उसने आम के पेड़ पर फांसी लगा ली।

