चूरू: 3 साल के बच्चे ने कलर पीया,हालत गंभीर,घर में चल रहा रंग-रोगन का काम, खेलते-खेलते करने लगा उल्टियां।
चुरू, @dainikkhabraan। शहर के वार्ड 50 में सोमवार दोपहर खेलते-खेलते तीन साल के बच्चे ने कलर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए। बच्ची को राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया।
परिजनों ने बताया कि तीन साल का बच्चा रमन घर में खेल रहा था। घर में कलर रंग-रोगन का काम चला रहा है। सोमवार को पेंटर काम कर रहे थे। घर के सदस्य भी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। खेलते-खेलते रमन कलर पी गया। तबीयत बिगड़ने पर उल्टियां करने लगा। बच्चे के रोने पर परिवार ने संभाला और राजकीय भरतिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने रमन की हालत गंभीर होने पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया।
परिवार को बताया कि बच्चे ने अधिक मात्रा में कलर पी लिया है। इसके चलते बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल चौकी के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने परिवार से मामले की जानकारी ली।

