बीकानेर:गाड़ी को टक्कर मार मारपीट और रुपये छीनने का मामला दर्ज
बीकानेर, @dainikkhabraan। शहर के कालू थाना क्षेत्र में मारपीट करने व गाड़ी को टक्कर मारने और रुपए छीनने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में प्रार्थी मघनाथ सिद्ध ने शिकायत कर आरोप लगाते हुए, जेठाराम माली और मुकेश जाट व अन्य 2-3 पर आरोप लगाया, और मुकदमा दर्ज करवाया, और जानकारी देते हुए बताया कि घटना आडसर के लाडेरा के बीच की है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भतीजा देवनाथ गाड़ी से जा रहा था। और इसी दौरान आडसर और लाडेरा के बीच में आरोपियों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी और मारपीट की, और इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ पैसे भी छीन लिए और फरार हो गए।
पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आईपीसी की धाराओं में जांच शुरू कर दी।

