बीकानेर: महिला को जमीन पर गिराकर किया गलत काम, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन

महिला को जमीन पर गिराकर किया गलत काम, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर, @दैनिक खबरां। महिला के साथ अभद्रता करने और दुव्र्यवहार करते हुए गलत काम करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीड़िता ने बज्जू पुलिस थाने में भूरासर निवासी रखु खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडिता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी ने उसे जबरदस्ती पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और पीड़िता के साथ गाली गलौच की। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया ओर जब पीड़िता चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि शोर शराबा ना कर सके। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।