खेत में घुसकर मारपीट कर स्त्रीलज्जा की भंग
बीकानेर, @दैनिक खबरां। खेत में चोरी करने और स्त्री लज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने पूगल थाने में खेताराम, दुलाराम, भीखाराम, जगदीश, फुसाराम, गोपीराम, खेराजराम, गंगारमा गोदारा, भोजाराम, ओमप्रकाश, नारायणराम, राजुराम, कालूराम, हड़मानराम, गुड्डी, कल्ली देवी, लिछमा, किशना, कमादेवी व 10-15 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना पुगल थाना क्षेत्र में 14 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी उसके खेत मेंं घुसे ओर खेत मेंं काटकर रखी हुई फसल के साथ-साथ खड़ी फसल और कृषि, घरेलू सामान चोरी कर लिया। प्रार्थिया व उसके परिजन जब खेत में पहुंचे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गाली गलौच किया।
इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ करते हुए स्त्रीलज्जा भंग की और 3 मोबाइल भी छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

