स्प्रे चढऩे से युवती की मौत
बीकानेर, @dainikkhabraan। स्प्रे चढऩे से युवती की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मृतका के पिता कैलाश जाट ने नापासर थाने में मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 13 नवम्बर को नोरंगदेसर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी खेत में स्प्रे कर रही थी। इसी दौरान उसे स्प्रे चढ़ गया और मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

