राजस्थान: तीन कैदी भागने के मामले में जेलर सहित 3 जेलकर्मी निलंबित, डीआईजी जेल ने माना जेल प्रशासन की रही लापरवाही….

कोटा पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

तीन कैदी भागने के मामले में जेलर सहित 3 जेलकर्मी निलंबित, डीआईजी जेल ने माना जेल प्रशासन की रही लापरवाही

कोटा, @dainikkhabraan। जिले के बेगूं जेल से कैदियों के भागने पर जेलर सहित तीन जेल कर्मियों को निलंबित किया गया है। फिलहाल कोटा जेलर लालचंद को बेगूं जेलर का चार्ज दिया गया है। डीआईजी ने बुधवार को जेल का निरीक्षण कर मामले में पुलिस की लापरवाही मानी है।

डीआईजी जेल कैलाश चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि मंगलवार दुष्कर्म और लूट के तीन आरोपी जेल से भाग गए। पुलिस कर्मियों की पूरी तरीके से लापरवाही सामने आई है। मामले में जेलर प्रह्लाद गुर्जर, मुख्य प्रहरी मनोहर और प्रहरी सुरेश चंद्र को निलंबित किया गया। कोटा जेलर लालचंद को बेगूं जेलर का चार्ज सौंपा गया है।

डीआईजी ने कहा कि कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही स्पष्ट है। कैदियों के फरार हो जाने के मामले में मिली भगत या अन्य लापरवाही को लेकर हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जेल से कैदियों से भागने के समय बिजली चले जाने पर भी संदेह है। बिजली विभाग के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई है। उन्होंने उदयपुर अधीक्षक राजेंद्र बैरवा और जेल अधीक्षक गोविंद सिंह के साथ जेल का निरीक्षण किया।