कार में ले जा रहे थे अवैध अफीम का दूध, पुलिस ने कार के साथ 2 को किया गिरफ्तार
राजगढ़/चुरू। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम क दूध को जब्त किया है। यह कार्रवाई चुरू के राजगढ़ थाना क्षेत्र में की है। जहां पर पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजगढ़-चूरू हाईवे पर गांव डोकवा के पास एक कार से दो किलो अफीम का दूध जब्त किया। थानाधिकारी गुर भूपेंद्रसिंह के अनुसार एसपी नारायण टोगस के आदेश पर मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई। राजगढ़-चूरू हाईवे पर डोकवा के पास एसआई देवीसहाय ने एक कार से दो किलो अफीम का दूध जब्त किया। अफीम का दूध मय कार जब्त कर उसमें सवार मुकेश (34) पुत्र किशनाराम विश्नोई व मांगीलाल (30) पुत्र जगराम सहू विश्नोई निवासी जाजीवाला विश्नोईयान, जोधपुर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि पकड़े गए अफीम दूध की बाजारी कीमत करीब तीन लाख रुपए है।

