बीकानेर: रास्ता रोककर मारपीट का आरोप….
बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार डेलवा गांव निवासी बाबूलाल पुत्र हिम्मताराम जाट ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके गांव के ही मुकेश पुत्र रतिराम जाट ने रविवार शाम को रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

