बीकानेर: दूधवाले ने किया युवती से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो व विडियो बनायी, परिवार को गाड़ी से कुचलने की दीं धमकी….
छत्तरगढ़/बीकानेर। गांवों में दूध संकलन के लिए जाने वाले एक दूधवाले के खिलाफ छत्तरगढ़ पुलिस थाने में दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीर खींचने व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। धमकी में आई युवती के साथ लगातार दूधवाला देहशोषण करता रहा। आखिरकार युवती ने हिम्मत जुटा सारी कहानी अपनी मां से कह दी। जिससे हिम्मत जुटा परिजन आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंचे। मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक सत्तासर में रहने वाला आरोपी श्योकत अली चक 2 डीडी थारूसर ढाणी में दूध ले जाने के लिए गाड़ी लेकर आता था। आरोप है कि पीड़िता जब उसको दूध देने के लिए गाड़ी के पास गई तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया तथा उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली। जिनको वायरल करने तथा परिवार वालों को गाड़ी से कुचलकर मार देने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

