केन्द्र सरकार के खिलाफ मंहगाई को लेकर जनजागरण अभियान की तैयारी को लेकर बैठक।
बीकानेर, @dainikkhabraan। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए ब्लॉक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मगनलाल पणेचा ने बताया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा 14 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित जन जागरण अभियान को लेकर रखी गई मीटिंग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के महंगाई विरोधी नीति को लेकर बूथ लेवल तक जन जागरण अभियान किया जाएगा ए ब्लॉक अपने 20 वार्डों में प्रभात फेरी रात श्री विश्राम कार्यकर्ताओं के घर नुक्कड़ सभा का आयोजन करेगा जो 14 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक लगातार जारी रहेगा इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोहन चौधरी आदु राम भाटी हरी राम जाखड़ लक्ष्मण गहलोत पार्षद नंदलाल गहलोत पार्षद मनोज नायक पूर्व पार्षद गजानंद शर्मा नंदराम गोदारा प्रकाश सोलंकी मनोज भदानी और मदन सियाग उपस्थित रहे।

