शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने तैयार की व्यूह रचना….

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां। शहर में अपराध रोकने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी और रात्रिकाली गश्त की व्यूहरचना तैयार की है। रात को नाक ाबंदी के लिए शहर में 22 पॉइंट तय किए हैं। इन्हें नियमित चेक करने की जिम्मेदारी 3 एएसपी और 4 सीओ को सौंपी गया है। इन्हें पुलिस कंट्रोल रूप पर भी सूचना देने के लिए पाबंद किया गया है। पूरी व्यवस्था का इंचार्ज एएसपी सिटी शैलेंद्र सिंह इन्दोलिया को बनाया गया है।


सोमवार को अभय कमांड सेंटर के एएसपी सुखविंदर पाल सिंह, मंगलवार को एएसपी ओमप्रकाश चौधरी, बुधवार को दीपचंद, गुरुवार को सुभाष चन्द्र शर्मा, शुक्रवार को एएसपी सुनील कुमार, शनिवार को सीओ पवन कुमार और रविवार को धर्म पूनिया रात भर शहर की निगरानी करेंगे। शहर के 7 थाना क्षेत्र में 22 स्थानों पर फिक्स पिकेट और एक स्थान पर नाकाब ंदी रहेगी।


इसके अलावा हल्दीराम प्याऊ जयपुर रोड, भीनासर, कर्मीसर, श्रीगंगानगर रोड बाईपास, पूगल रोड ओवरब्रिज पर ट्रैफिक पुलिस की नाकेबंदी रहेगी। शाम को 4 से रात 11 बजे तक इन मार्गों से गुजरने वाले सभी वाहनों की चेकिंग होगी। इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्र में चेतक की लोकेशन