जयपुर,@दैनिक खबरां।गुरुग्राम से तीन दिन पहले जयपुर आई युवती से गैंगरेप के आरोपियों काे जयपुर से लेकर दौसा तक पुलिस तलाश कर रही है। पीड़िता 5 नवम्बर को जयपुर में सहेली के पास घूमने आई थी। वापस जाते वक्त सहेली के दोस्तों ने ही युवती को कार में बैठा लिया। जयपुर से कार में अपहरण कर दौसा ले गए। कार में ही गैंगरेप किया। फिर युवती को सुनसान रास्ते में छोड़ गए थे। बस चालक ने युवती को बेहोश देखकर पुलिस को बताया। युवती के बयान दर्ज कर लिए है। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो युवकों की पहचान हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
30 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली से मिलने हरियाणा से जयपुर आई थी। पांच नवम्बर को सुबह बस से ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची थी। उसने आगरा रोड पर रहने वाली अपनी सहेली को फोन किया। फोन करने के बाद सहेली का दोस्त बाइक से युवती को लेने आया। उसने युवती को उसकी सहेली के घर छोड़ दिया। पांच तारीख से लेकर सात तारीख तक हरियाणा निवासी युवती अपनी सहेली के साथ ही रही। उसने सहेली को वापस हरियाणा जाने के लिए बोला। पहले तो सहेली ने उसे जाने के लिए मना किया। जिद करने पर वह तैयार हो गई।
सहेली ने उसे बस तक छोड़ने के नाम पर एक कार में बैठा लिया। कार में उसकी सहेली का दोस्त और दो अन्य लड़के भी थे। जो बस स्टैंड ले जाने की बजाय उसे कहीं ओर ले जाने लगे। तब युवती ने कार में विरोध किया। चारों ने उसे कार से उतरने नहीं दिया। उसे कार में ही चुपचाप बैठे रहने की धमकी दी। कुछ दूरी पर एक युवक रास्ते में मिला। उसे भी कार में बैठा लिया। फिर वे कार को दौसा की तरफ ले गए। वह डर के कारण कार में चुपचाप बैठी रही।

