राजस्थान : मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना का बढ़ेगा दायरा, CHC और PHC सेंटर होंगे मजबूत
जयपुर, @dainikkhabraan। प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के तहत प्रदेश के पीएचसी और सीएचसी सेंटर पर ऐसी जांचों को शामिल किया जाएगा, जिनके लिए पहले मरीजों को बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। प्रदेश के जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाली बीमारियों से संबंधित जांचों का दायरा बढ़ाने की तैयारी सरकार की ओर से की जा रही है। ऐसे में प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मदर, एचयूबी (HUB) और स्पोक्स मॉडल शुरू किया जाएगा।

