चरित्र पर संदेह
श्रीगंगानगर, @dainikkhabraan। चरित्र पर शक के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर की है। जहां पर गांव खिचिंया में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति कृष्णलाल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात के बाद साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। इस सम्बंध में समेजा थाने के एसएचओ करतार सिंह ने जानकारी दी है।

