पुलिसकर्मी को युवती ने मारा थप्पड़ : कॉन्स्टेबल कर रहा था गंदी बातें, युवती ने बस में ही सिखाया सबक….

पुलिस कार्रवाई बाड़मेर राजस्थान राज्य

पुलिसकर्मी को युवती ने मारा थप्पड़ : कॉन्स्टेबल कर रहा था गंदी बातें, युवती ने बस में ही सिखाया सबक

बाड़मेर, @dainikkhabraan। लोक परिवहन की बस में एक सिपाही ने छेड़छाड़ की तो युवती ने जोरदार थप्पड़ दे मारा। सिपाही वर्दी पहने हुआ था। पुलिस को इस संबंध में किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन इसका वीडियो सामने आया तो एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

शुक्रवार रात को जोधपुर से बाड़मेर की तरफ से लोक परिवहन की बस आ रही थी। बस में सवारियों के साथ दो युवतियां भी सवार थीं। युवतियों का आरोप है कि कॉन्स्टेबल बस में चढ़ने के बाद से ही घूर रहा था। उसने पूछा कि मैडम आपको कहां जाना है तो युवती ने उसको बताने से मना किया।

कॉन्स्टेबल ने फोन निकाला और कहा कि मैं छापा पड़वाता हूं। युवती ने कहा कि छापे का क्या मतलब? युवतियों का आरोप है कि कॉन्स्टेबल नशे में था। उसका नाम पदम सिंह बताया जा रहा है और पचपदरा थाने में तैनात है।

इस घटना के अलग-अलग 3 वीडियो सामने आए हैं। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। युवती ने बताया कि वह सवारियों से गंदी-गंदी बातें कर रहा था। युवती ने बताया कि एक युवक ने उसे थप्पड़ भी मारा था।

इस घटना के तीन अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। दो वीडियो बस के हैं, जिसमें कॉन्स्टेबल वर्दी पहने बैठा है। दो युवतियां व अन्य सवारियां कॉन्स्टेबल को भला-बुरा कह रहे हैं। एक वीडियो में युवती कांस्टेबल को थप्पड़ मारती हुई भी नजर आ रही है।