भाई ने संदिग्ध हालत में देखा,लड़की फंदे पर झूली,मामला दर्ज होने पर लड़का फरार।
चूरू, @dainikkhabraan। शहर के वार्ड तीन में 20 साल की युवती ने सुसाइड कर लिया। पुलिस शव को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गई। पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही है। मगर हर पहलू से जांच की जा रही है।
युवती के चाचा की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने वार्ड के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
कोतवाली थानाधिकारी सतीष कुमार यादव ने बताया कि मौहल्ले के ही विजय स्वामी का युवती के घर आना-जाना था। गुरुवार रात युवती के भाई ने दोनों को संदिग्ध हालत में देख लिया। जिसके बाद शुक्रवार सुबह युवती ने फांसी का फंदा लगा लिया। थानाधिकारी ने बताया कि युवक फरार है। जिसकी तलाश में टीम गठित की गई है।

