बीकानेर में सड़क हादसा 1 की मौके पर मौत, 2 बच्चों सहित 7 घायल, दो गंभीर घायलों को पीबीएम किया रेफर…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा एक की मौके पर मौत, 2 बच्चों सहित 7 घायल, दो गंभीर घायलों को पीबीएम किया रेफर

बीकानेर, @dainikkhabraan। जिले के महाजन थाना इलाके में दो ट्रकों, पिकअप और मोटरसाइकिल की भिंड़त में 1 की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में युवक पिंकअप गाड़ी में कन्डेक्टर साइड बैठा था जो फंस गया और मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया।

महाजन पुलिस थाने से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

महाजन पुलिस थाने से जानकारी मिली है कि इस दर्दनाक हादसे में 2 बच्चों सहित 7 लोग घायल होने की सूचना है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रामबाग निवासी महावीर सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र (4 और 5 वर्ष के दो बच्चे) घायल हो गए जो अस्पताल से दवाइयां लेकर सड़क पर आये ही थें। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति और पिकअप डाइवर की हालत सिरियस बताए जा रहे हैं। जिनको मौके से बीकानेर के PBM अस्पताल रेफर किया गया हैं।