बीकानेर शहर में तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने मारी स्कुटरी और बाइक को टक्कर एक युवक गंभीर घायल
बीकानेर, @dainikkhabraan। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में पिकअप ने एक स्कूटी व मोटर साइकिल को टक्कर मारी। जिससे मोटरसाइकिल व स्कूटी के टुकड़े हो गए।
इस हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालात नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में KG कांपलेक्स के पास एक पिकअप चालक ने नशे की हालत में सड़क किनारे खड़ी स्कूटरी और सामने से आ रहें बाइक सवार को टक्कर मार दीं। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। मोहल्ले वासियों ने पुलिस थाने में सुचना दीं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

