झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लिनिक में कोरोना वेक्सीन लगाते गिरफ्तार…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।यूपी के बाराबंकी जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक पर ग्रामीणों क कोरोना वैक्सीन लगाते हुए पकड़ा गया है. पुलिस ने डॉक्टर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक पर ग्रामीणों को कोरोना की वैक्सीन लगा रहा था. पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि डॉक्टर के पास वैक्सीन कहां से आई. ये जैदपुर कोतवाली इलाके के गोछौरा गांव का है. जानकारी मिली थी कि झोलाछाप डॉक्टर अपने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगा रहा है. जानकारी मिलने पर सीएचसी सतरिख के चिकित्सा अधीक्षक सुनील जायसवाल ने क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा. इस दौरान सरकारी कोवीशील्ड कोरोना वैक्सीन की एक खाली वॉयल और दो बिना इस्तेमाल की हुई सीरिंज भी बरामद की हे। डाॅक्टर अपने क्लिनिक में 125 रूपये में कोरोना वेक्सीन लगा रहा था।