रामपुरा बस्ती में मोबाइल टावर का विरोध तीसरे दिन भी जारी…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।रामपुरा बस्ती वार्ड नंबर 15 की एक नंबर गली में मोबाइल टावर के विरोध को लेकर आज तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा वार्ड पार्षद अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में मोहल्ले वासियों ने प्रशासन को चेताया कि प्रशासन में समय रहते मोबाइल टावर को हटाने की कार्यवाही नहीं की तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा हम मोहल्ले वासी किसी भी हालत में आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर नहीं लगने देंगे क्योंकि यह टावर अनेक बीमारियों का कारण बन सकता है।