शादी के 4 दिन बाद गहने-नकदी लेकर भागी; मायके जाने का कहकर निकली, सामान गायब मिला तो हुआ खुलासा…..

जोधपुर पुलिस कार्रवाई

शादी के 4 दिन बाद गहने-नकदी लेकर भागी; मायके जाने का कहकर निकली, सामान गायब मिला तो हुआ खुलासा

करनाल, @dainikkhabraan। जिले के घरौंडा कस्बे में 4 दिन की लुटेरी दुल्हन का किस्सा सामने आया है। मूकबधिर बेटे के लिए परिजन 65 हजार रुपए में दुल्हन लाए थे। शादी के 4 दिन बाद दुल्हन नगदी और गहने लेकर फरार हो गई। घटना के बाद बिचौलिए ने भी फोन नहीं उठाया। परिजन ने उसे 1 लाख रुपए का लालच देकर बुलाया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

घरौंडा निवासी सुरजन ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। छोटा लड़का संपत जन्म से ही मूकबधिर है। उसकी शादी करवाने के लिए कैमला पावर हाउस कालोनी में रहने वाली मीना पत्नी अजमेर सिंह से बात की। मीना ने उन्हें सजंय नगर की रहने वाली बलवंत कौर पत्नी फूल सिंह से मिलवाया।

बलवंत कौर ने कहा कि लड़की गरीब घर से है। उसके लिए नए कपड़े व खाने के लिए पैसे चाहिए। बलवंत कौर ने उनसे 65 हजार रुपए मांगे। सुरजन ने भरोसा करते हुए उसे नगद रुपए दे दिए। 26 जून को पूरे रीति-रिवाज से रिंकी नाम की युवती से संपत की शादी करवा दी। 3-4 दिन के बाद लड़की दिल्ली स्थित अपने घर जाने के लिए कहने लगी। बलवंत कौर उसे मिलवाने के लिए घर से लेकर चली गई।

रिंकी के जाने के बाद कमरा चेक किया तो 25 हजार रुपए और 4 तोला सोना गायब था। उन्होंने बलवंत कौर को कई बार फोन किया, लेकिन उसने बात नहीं की। उन्होंने मीना के माध्यम से बलवंत कौर को एक लाख रुपए का लालच दिया। मीना के घर बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में सामने आया है कि बलंवत कौर इसी तरह से लोगों को ठगने का काम करती है