रोहतक / अनोखी प्रेम कहानी, 67 साल के दूल्हा, 19 की दुल्हन ने कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार
कहते है कि जब किसी को किसी से प्यार हो जाता है तब उस इंसान को कुछ भी समझ नहीं आता है कि सही क्या है गलत क्या है। समाज क्या कहेगा। एक तरफ से लोग प्यार में इस कदर अंधे हो जाते है कि फिर उनको अपने पार्टनर के सिवा और कुछ दीखता ही नहीं है। अब एक ऐसा ही मामला हरियाणा से भी सामने आया है जहां पर एक अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली है।
बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में सोमवार को इस कहानी को चरितार्थ करता एक ‘बेमेल’ प्रेमी जोड़ा पंहुचा। मामले के अनुसार, 19 साल की एक युवती को 67 साल के व्यक्ति से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। अब इस प्रेमी जोड़े को अपने परिवार से जान का खतरा लग रहा है। ऐसे में उन्होंने सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। इस अजीब बेमेल प्रेमी जोड़े को देखकर हाई कोर्ट के जज भी चौक गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने मामले में तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए।
मामला हरियाणा के पलवल के एक मुस्लिम प्रेमी जोड़े का है। जानकारी के अनुसार, 19 साल की युवती काे खेती का काम करने वाले 67 साल के व्यक्ति से प्यार हो गया। इसका पता लड़की के परिवार को चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ रहने लगी और दोनों ने निकाह कर लिया। अब दोनों को परिवार से जान को खतरा बता की हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
दोनों ने हाई कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा कि व विवाह कर एक साथ रहते हैं, लेकिन उनको परिजनों से जान का खतरा है। इसलिए हाई कोर्ट उनकी सुरक्षा के आदेश जारी करे। हाई कोर्ट के जस्टिस जेएस पुरी ने मामले में संदेह जताते हुए कहा कि इस मामले में कुछ छिपाया जा रहा है। कैसे एक 19 साल की लड़की 67 साल के पुरुष से विवाह कर सकती है।

