बीकानेर में चोरों का आंतक जारी एक ओर घर को बनाया निशाना….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikKhabraan। बीकानेर शहर में में चोरों का आतंक लगातार जारी है। बीकानेर में जेल रोड स्थित स्वर्णकार पंचायती भवन के पास वाली गली में जगदीश सोनी के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है मकान मालिक का जयपुर में इलाज चल रहा है और पीछे से चोरों ने घर में बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। मौके पर कोतवाली थाना अधिकारी नवनीत सिंह भी पहुंचे और मौका मुआयना किया हालांकि अभी तक इस पूरे प्रकरण पर कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।