बीकानेर।deinik khabara जालौर के युवक युवती के बीच मोबाइल पर दोस्ती हुई यह दोस्ती परवान चढ़ी प्यार में बदली और फिर दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली।
लेकिन 17 दिन बाद ही मामला कुछ बदल गया।
सायला निवासी जतिन राम माली ने अपनी पत्नी को लेकर हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षण याचिका प्रस्तुत की।
न्यायालय द्वारा युवती को कोर्ट में प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया, पुलिस ने कोर्ट में युवती को पेश किया जहां युवती ने स्पष्ट रूप से बयान दिया कि वह अपने माता पिता के साथ रहना चाहती है।
युवती के अनुसार मोबाइल पर हुई दोस्ती जो प्यार में बदली और मिले बिना ही शादी कर ली, लेकिन फिर एहसास हुआ कि जीवन भर निभाना बड़ा ही मुश्किल है।
ऐसे में हाईकोर्ट की खंडपीठ ने युवती को उसके माता-पिता के साथ भेजने का फैसला किया।

