क्रूरता:- सांड की आंखों में जहरीली पदार्थ डालने से आंखों की गई रोशनी….

बीकानेर

क्रूरता:- सांड की आंखों में जहरीली पदार्थ डालने से आंखों की गई रोशनी

Bikaner, @dainikkhabraan। पड़ोसी गांव भोजास की रोही में पशुक्रूरता करने का मामला सामने आया है तथा जीव प्रेमियों ने सेरूणा थाने में प्रार्थना पत्र देकर पशुक्रूरता करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

भोजास के ग्रामीणों व जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा संस्था श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष की ओर से इस आशय का प्रार्थना पत्र सेरूणा पुलिस को देते हुए बताया गया है कि दो-तीन दिनों से हमारे गांव भोजास में एक सांड के आंखों में जहरीला पदार्थ डालकर अंधा कर दिया गया है,जो पानी की तलाश में जोहड़ (पक्का तालाब) में आकर गिर गया।

इस पर गांव के लोगों की मदद से गिरे सांड का तालाब से बाहर निकाला।इसके बाद जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था के श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष शिवकैलाश बिश्नोई को सूचना दी। हम सभी ने मिलकर सांड को काबू करते हुए गाड़ी में डालकर बेनीसर पशु चिकित्सालय ले जाकर चेकअप करवाया तो पशु चिकित्सक ने 90 फीसदी आंखें खत्म हो जाना बताया। इसके बाद सांड को नागौर गौ चिकित्सालय रेफर किया गया।  वहां के पशु चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया से आंखें जाने का कारण जहर या हाईवाल्ट करंट का झटका होना बताया।

इस पर भोजास के निवासी मुकनाराम मेघवाल,
श्रवण सिंह राजपुरोहित, मदन सिंह राजपुरोहित, तारासिंह राजपुरोहित एवं जम्भेश्वर पर्यावरण व जीव रक्षा संस्था के श्रीडूंगरगढ़ तहसीलाध्यक्ष शिवकैलाश बिश्नोई ने सेरूणा थाने में पशुक्रूरता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।