वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ ने लेफ्टिनेंट श्रीकांत प्रसाद गौंड़ एवं साजिद खान बाल वैज्ञानिक को ब्लॉक संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी….

बीकानेर

महाराजगंज वन महोत्सव के अंतर्गत 300 से अधिक वृक्षारोपण किया गया

महराजगंज, @dainikkhabraan। जौनपुर की संस्था वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ आंदोलन के संस्थापक महेश गुप्ता जौनपुरी के मार्गदर्शन से गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान संचालक “रोहित कुमार गुप्ता” के नेतृत्व में जिला महाराजगंज में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत कुल 300 से अधिक वृक्षारोपण किया गया।

जिसमें सागवान,अमरूद, नीम, जामुन, लिप्टस, बरगद, पीपल, कटहल, नींबू, अर्जुन और आम का वृक्ष शामिल हैं। वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ आंदोलन को गति प्रदान करने हेतु सदर ब्लॉक महाराजगंज से ब्लाक संयोजक पद पर साजिद खान बाल वैज्ञानिक एवं फरेंदा ब्लॉक से संयोजक पद पर लेफ्टिनेंट श्रीकांत प्रसाद गौंड़ को नियुक्त किया गया।

साजिद खान बाल वैज्ञानिक ने नियुक्ति के उपरांत 15 वृक्षारोपण किये और लेफ्टिनेंट श्रीकांत प्रसाद गौंड़ जी ने कुल 20 वृक्षारोपण करके संस्था में शामिल हुए। उन्होंने वृक्षारोपण के साथ-साथ यह शपथ भी लिया कि निरन्तर वृक्षारोपण करते रहेंगे और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक भी करते रहेंगे। सभी ने वृक्षारोपण के बाद यह संकल्प लिया है कि वृक्षों का समय-समय पर देख-रेख करते रहेंगे।

बड़े होने तक वृक्षों को खाद पानी नियमित रूप से देते रहेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहें। इंजीनियर शिवप्रसाद मद्धेशिया, संगम कनौजिया, रंजीत प्रजापति, मनीषा यादव, आकृति पटेल व अन्य मित्रगण। सभी ने भरपूर वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग किया।