खेत की ढ़ाणी में जबरदस्ती घुस कर महिला के साथ बदतमीजी
बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में प्रार्थी ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि बाडेला निवासी सागरमल पुत्र हेतराम और सांवरमल पुत्र मूलाराम मेघवाल खेत में बनीं ढ़ाणी में जबरदस्ती घुस कर मेरी पत्नी की लज्जा भंग करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया। मारपीट करते हुए जाते-जाते घर से उठा ले जाने व जान से मारने की धमकी देकर गए। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला 457, 354, 323, 509, 506 के तहत दर्ज कर जांच ASI पूर्णमल को सौंपी गई है।

